लव जिहाद और आर्थिक जिहाद के विरोध में राष्ट्र बचाओ आंदोलन की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को, लिए जाएंगे महत्वपूर्ण निर्णय
राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण के नेतृत्व में होगी बैठक
रांची: राष्ट्र बचाओ आंदोलन ने देश में लव जिहाद और आर्थिक जिहाद की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी होने की बात कहते हुए इसके विरोध में 30 दिसंबर (शुक्रवार) को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। यह बैठक राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सीताराम शरण के नेतृत्व में आयोजित की जाएगी।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्र बचाओ आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हमारे देश में लव जिहाद और भारतीय अर्थव्यवस्था में हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर आर्थिक जिहाद की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। यह देश की संस्कृति, संप्रभुता और अखंडता के लिए एक बड़ा खतरा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र बचाओ आंदोलन इस प्रकार के षड्यंत्रों को बर्दाश्त नहीं करेगा और इसके विरोध के लिए ठोस रणनीति बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में 30 दिसंबर (शुक्रवार) को रांची के किशोरगंज रोड नंबर 2 में स्थित एलपी पब्लिक स्कूल में दोपहर 2 बजे से राष्ट्र बचाओ आंदोलन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
सुनील कुमार सिंह ने बताया कि इस बैठक के दौरान ऐसी साजिशों को रोकने के लिए गहन-विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होंने राज्य भर के सनातनी बंधुओं तथा राष्ट्रप्रेमियों से इस बैठक में शामिल होने का अनुरोध भी किया है।
Comments
Post a Comment