झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण के लिए सांसदों को सौंपा ज्ञापन, कोर कमिटी की बैठक में हुआ निर्णय
वैश्य समाज को मान-सम्मान सहित अन्य अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय
रांची: पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने के लिए झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा शीघ्र ही सांसदों को ज्ञापन सौंपेगा। मोर्चा की ओर से यह ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल सहित लोकसभा एवं राज्यसभा के सांसदों को सौंपा जाएगा और आग्रह किया जाएगा कि वे केंद्र सरकार से 9वीं अनुसूची के तहत इसे पारित करवाने की पहल करें।
शनिवार को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू की अध्यक्षता में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में उपरोक्त निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन प्रधान महासचिव वीरेंद्र कुमार ने किया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 16 जनवरी को धनबाद से जिला सम्मेलन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद 22 जनवरी को रांची और 30 जनवरी को रामगढ़ में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। अन्य जिलों में आयोजित होने वाले सम्मेलन की तिथियां बाद में घोषित की जाएगी। इस दौरान मोर्चा का सदस्यता अभियान निरंतर चलता रहेगा।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान और सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के लिए कई केंद्रीय पदाधिकारियों को जिला प्रभारी भी बनाया गया। इस क्रम में लक्ष्मण साहू को रांची ग्रामीण, इंदुभूषण गुप्ता को रांची महानगर, वीरेंद्र कुमार को रामगढ़, राजेंद्र मंडल को हजारीबाग, मोहन साव को बोकारो, रेखा मंडल को धनबाद, राजीव कुमार को चतरा, प्रमोद चौधरी को देवघर, बद्री भगत को गोड्डा, प्रेम शंकर भगत को लातेहार, कंचन साहू को गढ़वा, अश्विनी साहू को गुमला, हीरानाथ साहू को खूंटी, जगदीश प्रसाद साहू को लोहरदगा, नंदलाल साहू को पूर्वी सिंहभूम, विनोद कुमार गुप्ता को पश्चिमी सिंहभूम, अनंतलाल विश्वकर्मा को सरायकेला-खरसावां और अजीत प्रजापति को कोडरमा का प्रभारी बनाया गया।
इस बैठक में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू के अतिरिक्त हीरानाथ साहू, रामसेवक प्रसाद, संजीव चौधरी, अश्विनी कुमार साहू, लक्ष्मण साहू, इंदुभूषण गुप्ता, कपिल प्रसाद साहू, शिवनंदन प्रसाद, गुड्डू साहा, अनिल वैश्य, राहुल कुमार साहू, नंदकिशोर भगत, रोहित कुमार साहू, हलधर साहू, नरेश साहू, प्रेम कुमार, रेणु देवी, रेणु गुप्ता, तारा देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment