मिथिला पंचांग सह कैलेंडर 2023 का विमोचन 8 जनवरी को, सभी तैयारियां लगभग पूरी: जयंत झा

बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया निर्णय

रांची: नए वर्ष के द्वितीय सप्ताह के पहले दिन यानी 8 जनवरी को मिथिला पंचांग सह कैलेंडर 2023 का लोकार्पण/विमोचन बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में किया जाएगा। बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने उपरोक्त जानकारी दी।

जयंत झा ने बताया कि पिछले दिनों बाबा विद्यापति स्मारक समिति के कार्यालय में इस विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। इसी बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 8 जनवरी को मिथिला पंचांग सह कैलेंडर 2023 का लोकार्पण/विमोचन समिति के कार्यालय में किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम बहुत ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मिथिला पंचांग झारखंड एवं बिहार के सभी वर्ग में बहुत ही लोकप्रिय पंचांग है। मिथिलावासी बाबा विद्यापति पंचांग के अनुसार ही अपने पर्व त्योहार मनाते हैं। इसलिए मिथिला पंचांग सह कैलेंडर 2023 का लोकार्पण/विमोचन महत्वपूर्ण कार्य है।

इस संबंध में आयोजित बैठक में बाबा विद्यापति समारोह समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा के अतिरिक्त निर्भयकांत झा शास्त्री, दयानंद कुंवर, शिवराम मिश्रा, संतोष मिश्रा, मुकेश झा शास्त्री, श्याम किशोर चौबे, डॉ. पंकज राय, पवन कुमार झा, गौरी शंकर झा, रोहित कुमार चौरसिया, जयशंकर दुबे, बन्ना मुंडा, विमल कच्छप, दीपक जायसवाल, नीलेश वत्स, खुरखुर मामा सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Comments