जेसीआई रांची का एक्सपो उत्सव वास्तव में रांची का त्यौहार है, लोगों को इसका इंतजार रहता है: सीपी सिंह

जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव को लेकर किया डीलर्स मीट सह प्रेस कॉन्फ्रेंस

रांची: जेसीआई रांची की बहुचर्चित एक्सपो को लेकर लोगो में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। लोगों को एक्सपो का बेसब्री से इंतजार है।

बता दें कि एक्सपो 24 नवंबर से 28 नवंबर तक मोरहाबादी मैदान में लगने वाला है। एक्सपो पूर्वी भारत में लगने वाला सबसे बड़ा कंज्यूमर फेयर है, जिसे लेकर उपभोक्ता के साथ साथ देश विदेश के स्टॉल धारकों में भी एक्सपो आने की ललक रहती है।

इसी ललक के कारण जेसीआई अपने डीलर्स के साथ हर साल एक्सपो के पूर्व डीलर्स मीट का आयोजन करता है। इसी क्रम में जेसीआइ ने एक्स्पो के लिए डीलर मीट कम प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वर्णभूमि बैंक्वेट में किया, जिसके मुख्य अतिथि सीपी सिंह थे।

अपने संबोधन में सीपी सिंह ने कहा कि वे एक्सपो को शुरुआत से देख रहे हैं और यह सच ही है कि यह "राँची का त्योहार" है क्योंकि लोग इसका साल भर इंतजार करते हैं। इसे लेकर लोगों में अलग ही उत्साह रहता है। लोग सहपरिवार एक्सपो घूमने जाते हैं और खूब खरीददारी भी करते हैं। उन्होंने एक्स्पो के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस वर्ष स्वर्णभूमि में हुए डीलर्स मीट में 100 से अधिक डीलर्स और पार्टनर्स ने शिरकत की। उन्होंने एक्सपो की तैयारी को लेकर काफी खुशी दिखाई।

अध्यक्ष सौरव ने बताया कि इस वर्ष एक्सपो एक नए रूप में दिखेगा। पूरे एक्सपो को फ्री वाईफाई जोन बनाया गया है। एक्सपो में इस वर्ष ब्रिस्ट्रो कैफे का कॉन्सेप्ट भी आएगा। इसके अलावा स्टार्टअप जोन, होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो जोन, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन और अन्य सेक्शन भी आ रहे हैं। इसके अलावा "फनगोला," बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और "मिडनाइट बाजार" भी आ रहे हैं।

एक्सपो चीफ को ऑर्डिनेटर अभिषेक केडिया ने बताया कि इस बार एक्सपो के पांचों दिन डिवाइन हॉस्पिटल के द्वारा मुफ्त परामर्श और निशुल्क जांच शिविर लगाया जा रहा है। एंट्री टिकट के साथ 36 डिस्काउंट वाउचर रहेंगे।इसके अलावा रोजाना कुछ नया रहेगा जैसे की फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे।

इस वर्ष एक्सपो में नया बहुत कुछ रहेगा जैसे कि क्यूआर कोड सिस्टम रहेगा, जिससे एक्सपो के अंदर आते ही लोग क्यूआर स्कैन करके सभी स्टॉल की जानकारी ले सकते हैं। निरंतर प्रयास हो रहा है कि रांची के लोगों के लिए एक्स्पो को आकर्षक बनाया जाए, ताकि लोग उसका लुत्फ उठा सकें।

इस साल एक्सपो में बैंक ऑफ बड़ौदा, ब्रदर्स अकादमी, डिवाइन हॉस्पिटल, नींव प्ले स्कूल, स्वर्णभूमि बैंक्वेट, अल्पाइन मांगो टांगो, प्रभुजी नागपुर, श्री गजानंद ज्वेलर्स, बगला सिक्योरिटी, स्पाइडर फाइबर, प्रांजल फोटोग्राफी और फोटोनगैलेक्सी प्रायोजक हैं।

इस कार्यक्रम के संयोजक सिद्धार्थ जयसवाल और अमन सिंघानिया थे। कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव, पूर्व एक्स्पो कोऑर्डिनेटर और अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

Comments