जेसीआई रांची की ओर से समय-समय पर आयोजित होता है भोजन वितरण कार्यक्रम
रांची: झारखंड की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जेसीआई रांची की ओर से 16 नवंबर (मंगलवार) को चेशायर होम में रात्रि भोजन वितरित किया गया। इस आयोजन से कई चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
बता दें कि जेसीआई रांची की ओर से समय-समय पर भोजन वितरण का कार्यक्रम किया जाता रहा है। इसी क्रम में झारखंड दिवस के अवसर पर जेसीआई रांची के सदस्यों ने चेशायर होम में भोजन वितरण करने का निर्णय लिया था।
भोजन वितरण कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर हुई। इस नेक कार्यक्रम का संचालन और इसे सफल बनाने में जेसी अविकल मस्करा और जेसीरेट नीमा मस्करा का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से कई चेहरों पर मुस्कान बिखर जाती है।
कार्यक्रम में अविकल मस्करा और नीमा मस्करा ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।
Comments
Post a Comment