जेसीआई के एक्सपो उत्सव के लिए पोस्टर का हुआ विमोचन, सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कसी कमर

अगले 24 नवंबर से 5 दिनों तक लगातार चलेगा एक्सपो उत्सव

रांची: जेसीआई रांची ने रविवार को अपने कार्यालय में एक्सपो उत्सव 2022 का पोस्टर रिलीज किया। ज्ञात हो कि यह एक्सपो का 25वां साल है और पिछले 24 वर्ष से हर साल एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है। यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है। इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे हैं जो देश के अलावा विदेश से भी होंगे। एक्सपो का आयोजन हर वर्ष के भांति मोरहाबादी मैदान में 24 से 28 नवंबर को किया जाएगा।

पोस्टर रिलीज संस्था के पूर्व अध्यक्ष मनीष टांटिया ने किया, जो 1996 में अध्यक्ष थे। इनके ही कार्यकाल में झारखंड को अपना पहला एक्सपो मिला।

पोस्टर रिलीज के दौरान अध्यक्ष सौरव साह ने बताया कि इस साल हम "फनगोला" बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और "मिडनाइट बाजार" ले कर आ रहे हैं। इसके अलावा "होम डेकोर", "रियल एस्टेट", "ऑटो जोन", "इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी", "लेडीज कॉर्नर", "कैफे बिस्टरो", "फर्नीचर जोन", "स्टार्टअप बाजार", "फूड कोर्ट" और भी अन्य सेक्शन आ रहे हैं।

संस्था के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक केडिया ने इस बार एक्सपो का कमान संभाला है और उनके टीम में तरुण अग्रवाल, सनी केडिया, राहुल तिब्रेवाल और अभिषेक जैन हैं। अभिषेक केडिया ने बताया कि एक्सपो के सभी पांचों दिन कुछ नया रहेगा जैसे कि फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे।

इस कार्यक्रम का संचालन शुभम बुधिया और सुमित केडिया ने किया। कार्यक्रम में मंच का संचालन रौनक टेकरीवाल ने संभाला। कार्यक्रम में प्रतीक जैन, विनय मंत्री, अरविंद राजगढ़िया, ऋषभ सिंघानिया, आनंद धनुका, सिद्धार्थ चौधरी और संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी संकेत सरावगी ने दी।

Comments