देश में महंगाई और नफरत के साथ ही कई समस्याएं बढ़ रही हैं, भारत जोड़ो यात्रा से बदलेगी देश की तकदीर: राजेश ठाकुर
भारत जोड़ो यात्रा और संगठन के सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, राजेश ठाकुर ने दिए आवश्यक निर्देश
रांची: संगठन सशक्तिकरण की समीक्षा एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का प्रखंडों एवं प्रचायत स्तर तक सफल आयोजन को लेकर विधानसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने वर्चुअल बैठक की।
वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा के राज्य संयोजक सुबोधकांत सहाय, बन्धु तिर्की, जेलश्वर महतो, फुरकान अंसारी, भूषण बाड़ा, ममता देवी, शिल्पी नेहा तिर्की, अम्बा प्रसाद, देवेन्द्र सिंह बिट्टू, राजेश रंजन, मणिशंकर, राजीव रंजन, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, डॉ. राकेश किरण महतो, गजेन्द्र सिंह, उदय लखमानी, दुर्गा दास, देबू चटर्जी, सुरेन्द्र सिंह, नरेश वर्मा, अनिल ओझा, अजय नाथ शाहदेव, बॉबी भगत, बासुदेव वर्मा, पुनीत, उपेन्द्र सिंह, सुरेश बैठा, हरि मोहन मिश्रा, अजय दुबे, रामाश्रय प्रसाद, प्रमोद दुबे, शबाना खतून, टिक्की मुखी सहित सभी विधानसभा प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया के प्रदेश चेयरमैन गजेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सभी विधानसभा प्रभारियों को यह निर्देश दिया कि अविलंब अपने प्रभार वाले विधानसभा के प्रखंड अध्यक्षों के साथ जिलाध्यक्ष एवं जिला संयोजकों से समन्वय स्थापित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा एवं संगठन सशक्तिकरण को लेकर बैठक कर पदयात्रा का रूट चार्ट निर्धारित कर प्रदेश कार्यालय को समर्पित करें और साथ ही यह सुनिश्चित करें कि 03 नवम्बर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम अपके विधानसभा के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जारी रहे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, देश में बढ़ते नफरत के वातावरण को लेकर राहुल गांधी के द्वारा शुरू की गई है। यह यात्रा देश की तकदीर तय करेगी।
बैठक को सम्बोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोधकांत सहाय ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है, हमें इस राज्य के अन्दर भी उन उद्देश्यों को लेकर बूथ स्तर तक एक-एक व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने इस कार्यक्रम की सफलता के लिए बैठक में उपस्थित तमाम सदस्यों से आग्रह किया कि अपने-अपने जिलों के अन्दर निर्धारित तिथि में मार्ग निर्धारण समय से पूर्व कर लें, ताकि यात्रा में शामिल होने वाले पदयात्रियों को किसी प्रकार की कोई कठनाई न हों।
Comments
Post a Comment