झारखण्ड में 315 सार्वजनिक पूजा पंडालों में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अराधना

भगवान चित्रगुप्त की पूजा के बाद विसर्जन से पहले लिया गया संकल्प 'श्री चित्रगुप्त सबके भगवान'

रांची: यम द्वितीया के अवसर पर शुक्रवार 28 अक्टूबर को भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-आराधना का आयोजन राजधानी रांची सहित पूरे झारखण्ड में श्रद्धापूर्वक किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव से दो दिनों तक भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा की और उनसे आशीर्वाद माँगा। पूजा आराधना के साथ ही अनेक स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, विविध प्रतियोगिताओं, सामूहिक भोज आदि का भी आयोजन किया गया।

शुक्रवार को पूरे श्रद्धाभाव से राजधानी की 26 सार्वजनिक चित्रगुप्त पूजा समितियों के साथ ही झारखण्ड के 315 पूजा पंडालों में स्थापित श्री चित्रगुप्त भगवान की प्रतिमा को आसपास की नदियों और तालाबों में विसर्जित किया गया।

शुक्रवार को राजधानी रांची के करमटोली स्थित आईएमए भवन, मोरहाबादी में आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजा आयोजन समिति के द्वारा दिव्यायन तालाब में धूमधाम से किए गए विसर्जन आयोजन में विधायक समरी लाल, रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए विधायक समरी लाल ने कहा कि कलम-दवात के देव श्री चित्रगुप्त के पूजन से न केवल श्रद्धा, बल्कि उत्सव, उत्साह, बुद्धि और सकारात्मक वातावरण का भी संचार होता है।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने कहा कि इस बार दो साल के कोरोना काल के बाद श्री चित्रगुप्त पूजा का सफलतापूर्वक सामूहिक एवं सार्वजनिक आयोजन किया गया। इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि 'श्री चित्रगुप्त सबके भगवान' के संकल्प के साथ चित्रगुप्त पूजा का समापन हुआ।

राजधानी रांची सहित अधिकांश सार्वजनिक पंडालों में न केवल कायस्थों, बल्कि सभी जाति एवं समुदाय के लोगों ने श्रद्धाभाव से श्री चित्रगुप्त पूजा पंडाल का भ्रमण किया। डॉ. बब्बू ने चित्रगुप्त पूजा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, झारखण्ड सरकार एवं पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

आज ही बिहार क्लब, अशोक नगर, इंद्रपुरी, हिनू, धुर्वा आदि स्थानों पर आयोजित श्री चित्रगुप्त पूजा पंडालों से भगवान श्री चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन लाइन टैंक तालाब, अरगोड़ा तालाब, मछलीघर तालाब, धुर्वा डैम, स्वर्णरेखा नदी तथा अन्य तालाबों, जलाशयों में किया गया।

आज प्रतिमा विसर्जन समारोह में डॉ. प्रणव कुमार बब्बू, कांके के विधायक समरी लाल, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, सुनील कुमार सिन्हा, अनुनय शंकर टिंकू, संजीव कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सहाय, शेखर कुमार सहाय, विजय दत्त पिंटू, प्रवीण सिन्हा,अजय कुमार सिन्हा, लक्ष्मी लाल, सन्तोष दीपक, सूरज कुमार सिन्हा, संतोष दीपक, सुभाष सिन्हा, जितेंद्र कुमार, केशव कुमार सिन्हा, राकेश रंजन बबलू, लाभ कुमार लाल, राजीव रंजन सिन्हा, उपेंद्र कुमार बबलू, मुकेश कुमार सिन्हा, मनीषा कुमारी, डॉ. रजनीश राज, डॉ. अंबुज कुमार, डॉ. अभिषेक प्रकाश, डॉ. ए. के. लाल, निभा सिन्हा, विनीता श्रीवास्तव, कुमुद झा, श्रृष्टि श्रेया, जयदीप सहाय, नीरू रॉय समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comments