भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश कार्यालय में होगी जेम पोर्टल कार्यशाला
महिला मोर्चा ने आयोजित की महत्वपूर्ण बैठक
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक और सौगात दी है। इससे स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को अत्यधिक लाभ होगा। उन्हें बिचौलियों के बिना ही पूरा भुगतान होगा। यह महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आगामी 8 जुलाई को जेम पोर्टल कार्यशाला के माध्यम से महिला समूहों, महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। जेम पोर्टल भी इसी का हिस्सा है। इसके माध्यम से स्वरोजगार करने वाली महिलाओं को किसी बिचौलिए के बिना पूरा भुगतान प्राप्त होगा।
आरती कुजूर ने कहा कि इस योजना के उपयोग और इसका लाभ उठाने के तरीके के बारे में महिलाओं को प्रशिक्षण देना आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 8 जुलाई को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेम पोर्टल कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
इस बैठक का संचालन मंत्री विनीता कुमारी ने किया और समापन महामंत्री सीमा सिंह ने किया। बैठक में सरिता पांडेय, रेणुका मुर्मू, रेणु तिर्की, सुचिता सिंह, बबिता वर्मा, रेखा महतो, पिंकी खोया, लक्ष्मी कुमारी, अमिता भाटिया, नीलम चौधरी, सोनी हेमरोम, रंजिता सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता शामिल हुईं।
(स्रोत: वीएनएन - भारत)
-----------
बेजुबान - आपकी जुबान | Email Us: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment