समर्पण शाखा ने संवारा एक महिला का जीवन, दी बड़ी सहायता

आर्थिक तंगी के कारण नहीं हो पा रही थी शादी, पहले हुई थी अनहोनी

समर्पण शाखा की सदस्यों ने 11 हजार रुपए से शुरू की सहायता

रांची: मारवाड़ी युवा मंच की महिला समर्पण शाखा ने एक दुखियारी महिला की सहायता कर उसका जीवन संवारने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उक्त महिला के जीवन में कुछ समय पहले एक अनहोनी हो गई थी, जिस कारण उसे अब सहायता की आवश्यकता थी। समर्पण शाखा के सदस्यों ने उक्त महिला को 11 हजार रुपए देकर उसकी सहायता की शुरुआत की।

समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा सरावगी ने बताया कि कांके रोड बस्ती की एक गरीब महिला, जिसका एक बच्चा भी है, उसके साथ कुछ समय पहले अनहोनी हो गई थी। अब उस महिला के परिवार वाले उसका विवाह कराना चाहते हैं। परंतु आर्थिक संकट के कारण उन्हें समस्या हो रही है।

उन्होंने बताया कि उक्त महिला की समस्या के बारे में जानकारी मिलने पर समर्पण शाखा की अध्यक्ष और सचिव ने पूरे मामले की छानबीन की और मामले की सत्यता जाने के बाद उक्त परिवार की सहायता का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि समर्पण शाखा जरूरतमंद महिलाओं की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।

नारी चेतना की प्रभारी ममता टिबरेवाल ने बताया कि उस महिला के परिवार वाले उसका जीवन सुधारने के लिए उसकी शादी करना चाहते हैं। परंतु आर्थिक समस्या के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर समर्पण शाखा की ओर से प्रारंभ में उस परिवार को 11 हजार रुपए की सहयोग राशि देकर उनकी सहायता की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा सरावगी, सचिव श्वेता भाला, मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित थीं।

(स्रोत: वीएनएन - भारत)

-----------

बेजुबान - आपकी जुबान | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090

Comments