अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला सत्याग्रह मार्च
अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने निकाला सत्याग्रह मार्च
रांची: वर्तमान सैन्य व्यवस्था का राजनीतिकरण एवं बेरोजगारों की लंबी कतार और अग्निपथ योजना के द्वारा इनके भविष्य के साथ खेलने के विरोध में आज झारखंड के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह मार्च निकाला गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि सेना में भर्ती को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लाई गई अन्यायपूर्ण तुगलकी अग्निपथ योजना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस भी मुखर विरोध कर रही है। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत आज रांची विधानसभा का सत्याग्रह मार्च कांग्रेस भवन से निकाला गया।
उन्होंने कहा कि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता अग्निपथ योजना रद्द करने, युवाओं के भविष्य के साथ खेलने, सैना का राजनीतिकरण करने के विरोध में नारेबाजी करते हुए सत्याग्रह मार्च किया। जो रांची समारहरणालय के पास जाकर सभा में तब्दील हो गयी।
सत्याग्रह मार्च सभा को संबोधित करते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार देश के युवाओं के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार व्यवहार कर रही है वह निदंनीय है। उन्होंने कहा कि इस योजना को लेकर सरकार हर रोज नई बदलाव कर रही है। इस सशस्त्र दल की क्षमता कम होगी।
उन्होंने कहा कि यह स्कीम युवाओं के लिए सैन्य शक्ति के लिए विनाशकारी होगी। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि अब देश के युवा आंखें खोलें और नकली देश भक्तों की पहचान करें। ठाकुर ने युवाओं से ढृढ़ता और शांति से संघर्ष करने का आग्रह किया। लेकिन वो युवा यह भी याद रखें कि हमें किसी भी हाल में रूकना नहीं है, संघर्ष करना है। देश के लोकतंत्र की रक्षा करना आपका कर्तव्य है और कांग्रेस इस कर्तव्य को पूरा करने में हमेशा आपका साथ देगी।
सभा को संबोधित करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि चार साल की सेवा के बाद पूर्व सैनिक की भूमिका में आने वाले युवाओं के पास क्या काम होगा। इसे देश में बेरोजगार युवाओं की तदाद लंबी होगी। देश में गृह युद्ध जैसी स्थिति पनप रही है। पूरी तरह से लोकतंत्र की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि पहली बार अविवेकपूर्ण निर्णय मनवाने के लिए मोदी सरकार सैना को आगे कर उसकी भी राजनीतिकरण कर रही है जो देश के लिए बहुत ही खतरनाक और राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य, संविधान, लोकतंत्र और देश की धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए कांग्रेस लगातार सत्याग्रह के माध्यम से संघर्ष करती रही है।
सत्याग्रह मार्च कार्यक्रम में अनादि ब्रह्म, राकेश सिन्हा, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, सुरेन्द्र सिंह, विनय सिन्हा दीपू, सुनील सिंह, सुरेन्द्र सिंह, शाहबाज अहमद, योगेन्द्र सिंह बेनी, नेली नाथन ने आदित्य विक्रम जायसवाल, अमरेन्द्र सिंह, जगदीश साहु, सलीम खान, जितेन्द्र त्रिवेदी, राजन वर्मा, वशिष्ट लाल पासवान, संजय कुमार, बबलू शुक्ला, कृष्णा सहाय, विजय, अशुतोष पाठक, उमेश पाठक, बिनोद सिंह, मो परवेज, उमेश चौधरी, गणपत प्रसाद, सोनी नायक, मो जावेद, रामाकांत आनंद, बेलाल, राजेश वर्मा, शिव साहु, गजेन्द सिंह, नीरज वर्मा, समीम गद्दी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।
-----------
बेजुबान - आपकी जुबान | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment