मारवाड़ी युवा मंच की समर्पण शाखा ने मनाया योग दिवस

योग के बदले जिम को महत्व देने से समस्या बढ़ी: पूजा सरावगी

'भारत ने हमेशा योग के महत्व को बरकरार रखा'

रांची: मारवाड़ी युवा मंच महिला समर्पण शाखा की ओर से मोरहाबादी मैदान में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था से जुड़ी कई सदस्यों ने मैदान में योग किया और योग के महत्व पर चर्चा की।

संस्था की अध्यक्ष पूजा सरावगी ने बताया कि योग का इतिहास 5 हजार साल पुराना है। सबसे पहले योग की पद्धति के बारे में भारत के ऋषि-मुनियों ने पता लगाया। लेकिन विकासशील देशों ने योग की जगह जिम को महत्व देना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि योग धीरे-धीरे कम होने लगा। फिर भी भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने योग के महत्व को बरकरार रखा। योग से कई बीमारियों का निवारण होता है। इसलिए हर सदस्य को अपने जीवन में योग का महत्व देना चाहिए।

संस्था की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने बताया संस्था की सभी महिलाओं ने मिलकर एकसाथ योग किया और दूसरों को भी योग करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अध्यक्ष पूजा सरावगी, सचिव श्वेता बाला, पूर्व अध्यक्ष किरण खेतान सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090

Comments