युवा राजद रांची महानगर ने चलाया सदस्यता अभियान

युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी राजीव झा रहे मौजूद

पार्टी को मजबूत करने के लिए सैकड़ों ने ली राजद की सदस्यता

रांची: युवा राजद महानगर के तत्वावधान में सदस्यता अभियान कार्यक्रम रातू रोड में किशोरी सिंह यादव चौक पर चला गया जहां सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ली जिसमें मुख्य अतिथि युवा राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी राजीव झा ,राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ,राष्ट्रीय महासचिव दिलीप यादव झारखंड युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह के हाथों से सेकड़ो लोगों को सदस्यता ली।

प्रभारी रजीव झा ने बताया कि ग़रीब,अति पिछड़े, दलित एवं महिला वर्ग राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ने के लिए लालायित हैं। उन्होंने इस सदस्यता अभियान का मुख्य कारण संगठन को मजबूत करना बताया।

युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव ने कहा कि लालू जी और राष्ट्रीय जनता दल सभी वर्गों को लेकर समाजवाद का पालन करने वाली पार्टी है। विकास के लिए राजद युवाओं को आगे बढ़ाने पर बल दिया है। सदस्यता अभियान के तहत हम मौजूदा केंद्र सरकार से लोगों की नाराजगी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। यादव ने कहा कि देश भर में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, युवा, किसान, लॉ एंड ऑर्डर की लचर व्यवस्था से नाराजगी है।

इस कार्यक्रम में महानगर के पदाधिकारि उपस्थित रहे। साथ ही राजद के प्रदेश महासचिव कमलेश यादव, युवा प्रदेश महासचिव अभिषेक सिंह यादव, गायत्री देवी, फिरोज अंसारी, रवि जायसवाल, अमित जायसवाल आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090

Comments