भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलते हुए बढ़ना है आगे: अंतु तिर्की
अगली बैठक 12 जून को बुलाई गई
रांची: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्य तिथि पर विशेष श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अंतु तिर्की ने कहा है कि सामाजिक जमीनों को लूटने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज आज जागरूक हो गया है और अपने हक एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करना जानता है।
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा के पदचिह्नों पर चलते हुए उनकी शहादत दिवस यानी 9 जून, 2022 को सामाजिक जमीन बचाने का काम किया गया। मोरहाबादी मौजा के छउवा मसना (छोटे बच्चों को दफनाने स्थान) को कुछ जमीन दलालों के द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मसना में मोरहाबादी मौजा के तेतर टोली, बनिया टोली, सिंदवार टोली, नया टोली, खिजुरिया टोली और देशवाली टोली के स्थानीय लोगों के छोटे बच्चों के मृत्यु होने पर इसी स्थान पर दफनाया जाता है।
अंतु तिर्की ने बताया कि इस मसना पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी गिरा कर कब्जा किया जा रहा है, जिसे आज मोराबादी मौजा के सातों टोला के महिला-पुरुष और युवाओं द्वारा बांस बल्ली गाड़ कर बचाने का कार्य किया गया। अगली बैठक 12 जून, 2022 (रविवार) को बुलाई गई है, जिसमें मोरहाबादी मौजा के सातों टोला के स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।
इस मसना बचाओ अभियान में मुख्य रूप से अंतु तिर्की, कुंदरसी मुंडा, फूलचंद तिर्की, संजय तिर्की, बलकू उरांव, कृष्णा मुंडा, रवि मुंडा, रवि पाहन, कार्तिक तिर्की, सोनू तिर्की, बिरसा मुंडा, जीवन भूट कुंवर, दीपकरण तिर्की, प्रकाश मुंडा, प्रदीप मुंडा, रिंकू, भुनु तिर्की सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
-----------
बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment