'देश आजाद, झारखंड राज्य का भी हुआ निर्माण, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली'
आजसू पार्टी ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
रांची: भगवान बिरसा की प्रेरणा से हम संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। धरती आबा ने हमें शोषण के खिलाफ लड़ने की ताकत दी। आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं, झारखंड अलग राज्य का भी निर्माण हो गया, लेकिन व्यवस्था नहीं बदली। उक्त बातें झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर माल्यार्पण करने के पश्चात कहीं।
उन्होंने कहा कि एक लंबी लड़ाई लड़कर अलग राज्य का निर्माण हुआ, लेकिन हमें स्वशासन नहीं मिला। बिरसा मुंडा के अबुआ दिशुम, अबुआ राज के सपनों को साकार करने के लिए आज एक बार फिर से एक नए उलगुलान की जरूरत है। हमें अपनी माटी, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए एकजुट होना होगा।
सुदेश महतो ने कहा कि सशक्त, शिक्षित एवं संगठित समाज के निर्माण हेतु धरती आबा बिरसा मुंडा के विचारों को उनके साहस, संघर्ष को आत्मसात करना होगा। यही उनके प्रति नेक और अटूट श्रद्धांजलि होगी। साम्राज्यवादी शक्तियों के खिलाफ युद्ध के उद्घोष के प्रतीक, शक्ति और साहस के परिचायक एवं झारखंड के वीर योद्धा भगवान बिरसा मुंडा के विचार युगों-युगों तक याद किए जाएंगे।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, रांची जिलाध्यक्ष संजय महतो, जिला कार्यकारी अध्यक्ष भरत काशी साहू एवं हकीम अंसारी, मुजीबुल अंसारी, एतवा उरांव, राजाराम महतो, अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह, रांची महानगर महिला अध्यक्ष सीमा सिंह, सुनील यादव, चिंटू मिश्रा, प्रभा महतो, नेहा सिंह, आशीष कुमार, नीरज वर्मा, ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, राहुल तिवारी, अंशुतोष कुमार, अभिषेक शुक्ला, शान कुजूर आदि मौजूद थे।
-----------
बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment