अन्य तरह के कार्यक्रम पर आजसू चरणबद्ध आंदोलन करेगी: अभिषेक झा
आजसू ने सौंपा कुलसचिव को मांग पत्र
रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के सदस्यों ने छात्रहित में कुछ मांगो को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के संयोजक अभिषेक झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की एवं कुलसचिव डॉ. नमिता सिंह को 3 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र इस प्रकार है:
1. विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम का उपयोग केवल शैक्षणिक कार्यों के लिया किया जाए, साथ ही 16 जून, 2022 को विश्वविद्यालय में होने वाले कॉमेडी शो को रद्द किया जाए क्योंकि यह विश्वविद्यालय का गरिमा के खिलाफ है।
2. सीए. आई. टी. विभाग के फिजिक्स के शिक्षक गणित की क्लास ले रहे हैं, इसकी जांच कराई जाए।
3. छात्रवृति की तिथि बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय के कई छात्रों को अबतक छात्रवृति नहीं मिली है।
घेराव कर रहे छात्र छात्राओं ने कहा कि विश्वविद्यालय में कुलपति के नहीं होने से यह के कुछ पदाधिकारी अपने मनमानी पर उतर आए हैं और अपने हित के लिए यहां कार्य कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को यहां के छात्र-छात्राओं के कल्याण से कोई मतलब नहीं हैं।
संयोजक अभिषेक झा ने कहा कि विश्वविद्यालय में ऑडिटोरियम बनाया गया है। परंतु यहां के कुछ अधिकारी उसे शैक्षणिक कार्यों एवं छात्रों को न देकर किसी व्यवसायिक बैंक्वेट हॉल के तरह उसे बाहर के लोगो को वेब सीरीज, कॉमेडी शो, बाहर के विश्वविद्यालय एवं अन्य कामों के लिए भाड़े पर देकर मोटी रकम वसूल रहे हैं। यह विश्वविद्यालय के गरिमा के खिलाफ है। ऐसे कामों से विश्वविद्यालय की गरिमा धूमिल हो रही है एवं छवि खराब हो रही है। विश्वविद्यालय में केवल शैक्षणिक कार्यक्रम ही स्वीकार्य हैं।
उन्होंने कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ऐसे ही काम करता रहा, तो इसके विरोध में अखिल झारखंड छात्र संघ से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संयोजक अभिषेक झा, अभिषेक शुक्ला, जगत मुरारी, बबलू महतो, श्रुति मिश्रा, आयुषी कुमारी, निक्की तिर्की, राहुल, नीरज, बिनय, ऋत्विक, प्रेम, विकास, क्षितिज, पुरुषोत्तम, विशाल के अलावा कई सदस्य उपस्थित थे।
-----------
बेजुबान: Voice of the Voiceless | Email ID: bejubaan@gmail.com | Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment