कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हरमू मुक्तिधाम पर जाकर दी श्रद्धांजलि
दुख की घड़ी में परिवार को सहनशक्ति देने की कामना
रांची: अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमिटी के सचिव और बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी के पिता गौरीशंकर प्रसाद के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शोक संवेदना प्रकट की। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करते हुए कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि गौरीशंकर के निधन से काफी मर्माहत हूं। वे काफी मृदुभाषी थे एवं सरल स्वभाव व्यक्तित्व के मालिक थे।
ज्ञात हो कि स्व. गौरीशंकर की उम्र करीब 70 वर्ष थी और वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। राजेश ठाकुर ने उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होकर हरमू मुक्ति धाम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनादि ब्रह्म, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, अमुल्य नीरज खलखो, डॉ. राकेश किरण महतो, डॉ. एम तौसीफ, आभा सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, कुमार राजा, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, सुरेन्द्र सिंह, मदन मोहन शर्मा, नेली नाथन, सुनील सिंह, जगदीश साहू, निरंजन पासवान, सलीम खान, सुरेन राम, राजेश चन्द्र राजू, अजय सिंह, छोटू सिंह, अख्तर अली, दिनेश लाल सिन्हा, गुलाम रब्बानी, कुलदीप रवी, वेद प्रकाश तिवारी, रामानंद केशरी, भूषण कुमार आदि शामिल थे।
युवा कांग्रेस कमिटी ने भी शोक जताया
अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमिटी के सचिव और बिहार युवा कांग्रेस प्रभारी राजेश सिन्हा सन्नी के पिता कृष्णा मुरारी प्रसाद के निधन पर युवा कांग्रेस कमिटी के सभी प्रदाधिकारियों ने शोक संवेदना प्रकट किया। लगभग 70 वर्षीय स्व. कृष्ण मुरारी प्रसाद रांची के हिन्दपीढ़ी में निवास करते थे और वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे काफी मृदुभाषी थे एवं सरल स्वभाव व्यक्तित्व के मालिक थे।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीवी श्रीनिवासन ने फोन पर शोक जताया और कामना की कि स्व. प्रसाद की आत्मा को भगवान अपने चरणों में स्थान दें। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी इमरान अली ने फोन करके पूरी जानकारी ली और उन्हें ढाढस बंधाया। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अभीजीत राज ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान से बिनती करते हैं कि राजेश सिन्हा सन्नी के परिवार को विकट स्थिति सहने की ताकत दें।
शोक में ने व्यक्त करने वालों में अमरिंदर सिंह, बबलू शुक्ला, राजीव रंजन, उज्जवल प्रकाश तिवारी, वेद प्रकाश मिश्रा, अविनाश दास ,नीतीश सिन्हा, राम सिंह, नीरज, कुणाल कश्यप, बसंत लकड़ा, पंचम सिंह, चंदन सिंह, रोहित सिन्हा सहित कई अन्य लोग शामिल थे। सभी ने घाट पर पहुंचकर मृत आत्मा की शांति की कामना की।
-----------
बेजुबान: Voice of the Voiceless
Email ID: bejubaan@gmail.com
Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment