श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर सबका आभार: संजय पोद्दार

श्री रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर सबका आभार: संजय पोद्दार

श्री महावीर मंडल डोरंडा द्वारा रामनवमी महोत्सव समापन समारोह का आयोजन

रांची: श्री महावीर मंडल डोरंडा केंद्रीय समिति द्वारा सफलतापूर्वक रामनवमी महोत्सव के आयोजन के अवसर पर डोरंडा शिशु सदन में समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक पदाधिकारियों, डोरंडा थाने के पदाधिकारियों, पार्षद एवं सभी अखाड़े के अध्यक्षों और मंत्रियों, डोरंडा के सभी धार्मिक-सामाजिक संगठनों के लोगों, श्री महावीर मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं पूर्व पदाधिकारियों को मंडल के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। साथ ही सभी लोगों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया।

मंडल के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने सभी अखाड़ाधारियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव ऐतिहासिक रूप से मनाया गया। सभी अखाड़ाधारियों द्वारा भव्य झांकी निकाली गई। सुसज्जित तरीके से रामनवमी का जुलूस निकाला गया। शांतिपूर्ण ढंग से सफल आयोजन के लिए सबों के प्रति आभार प्रकट करते हुए आने वाले वर्षों में इसी तरह से भाईचारा तथा अमन और शांति के साथ भव्य तरीके से रामनवमी महोत्सव मनाया जाएगा।

मंडल के मंत्री पप्पू वर्मा ने कहा कि डोरंडा  के सभी नागरिकों का जो सहयोग मंडल को मिला है, वह अभूतपूर्व है। डोरंडा के समस्त पदाधिकारिओं, पूर्व पदाधिकारियों, सभी धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों का जो सहयोग रामनवमी महोत्सव को मिला, उसके लिए मंडल सबों के प्रति आभार प्रकट करती है।

मुख्य संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष जो रामनवमी महोत्सव मना, वह पिछले 50 वर्षों में भी देखने को नहीं मिला। लोगों में काफी उत्साह था। पार्षद पप्पू गद्दी ने कहा कि डोरंडा ने गंगा-जमुनी तहजीब की एक मिसाल पेश की है। जिस तरह से भाईचारा के साथ रामनवमी महोत्सव का जुलूस निकला, यह अपने आप में एक मिसाल है। आने वाले वर्षों में इसी तरह भाईचारा के साथ सभी पर्व मनाए जाएं, यह कामना है।

समापन समारोह में आए सभी अतिथियों का चुनरी देकर सम्मानित किया गया। सभा की समाप्ति पर मंडल के उपाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि डोरंडा के रामनवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर रांची के प्रशासन, यहां के थाना प्रभारियों, नगर निगम और पार्षदों का जो सहयोग मिला है, उसके लिए केंद्रीय समिति अपनी ओर से बधाई देती है। साथ ही सभी पत्रकार बंधुओं, छायाकारों, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के प्रति भी मंडल आभार प्रकट करती है, जिनका सहयोग भरपूर मिलता रहा है।

इस अवसर पर मंडल के मुख्य संरक्षक बजरंग प्रसाद गुप्ता, संरक्षक राकेश पाल, सुरेश प्रसाद, वार्ड पार्षद पप्पू गद्दी, गोंडा बाजार काली पूजा के अध्यक्ष राजू चौरसिया, मनोज वर्मा, अंकित सिंह, मनोज नायक, संजय वर्मा, विजय वर्मा, सनी गुप्ता, सनी वर्मा, नीरज गुप्ता, बिट्टू चंद्रा, योगेश्वर दुबे, अलख निरंजन लाल, पंकज श्रीवास्तव, शुभम वर्मा, सोनू सिंह, निक्की वर्मा, रूपेश सिंह, दीपू वर्मा सहित डोरंडा के सभी अखाड़ाधारी तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोग उपस्थित थे।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless
Email ID: bejubaan@gmail.com
Mobile: +91 87091 91090

Comments