कांग्रेसियों ने स्व. सुशीला केरकेट्टा के आदर्शों पर चलने का संकल्प

स्व. सुशीला केरकेट्टा की 81वीं जयंती पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

वक्ताओं ने डाला स्व. सुशीला केरकेट्टा की जीवनी पर प्रकाश

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री एवं शिक्षाविद स्व. सुशीला केरकेट्टा की 81वीं जयंती रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कांग्रेस भवन में मनायी गयी। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने स्व. केरकेट्टा की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्व. सुशीला केरकेट्टा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड की राजनीति एवं शिक्षा के क्षेत्र में स्व. केरकेट्टा के अतुल्य योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में मॉं के नाम से पुकारी जाने वाली स्व. केरकेट्टा ने हमेशा गरीबों और सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। वक्ताओं ने कहा कि स्व. केरकेट्टा एक महान शिक्षाविद थीं। उन्होंने अपने विधायक, मंत्रित्व व सांसद काल में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा, राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. एम तौसिफ, सतीश पॉल मुंजनी, अमुल्य नीरज खलखो, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, अजय कुमार, प्रतीक सिन्हा, मनोज केशरी, वैभव सिन्हा, केदार पासवान, वेद प्रकाश तिवारी, अजय कुमार पासवान, इंद्रजीत सिंह, रोशन कुमार, राम प्रकाश महतो सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless
Email ID: bejubaan@gmail.com
Mobile: +91 87091 91090

Comments