महिला कांग्रेस को महागठबंधन सरकार से बहुत सारी आशाएं: गुंजन सिंह
झारखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह और अविनाश पांडे की मुलाकात
नई दिल्ली: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष गुंजन सिंह ने नई दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात करके संगठन के कार्यक्रमों, कांग्रेस की सदस्यता, गठबंधन की सरकार, संवाद कार्यक्रम एवं आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस मुलाकात के दौरान झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह ने अविनाश पांडे को बताया कि झारखंड में महिला कांग्रेस ने सदस्यता अभियान को बहुत अच्छे तरीके से पूरा किया है। साथ ही 18 अप्रैल को आयोजित जिला 'संवाद' कार्यक्रम में भी महिला कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं व नेत्रियों को कार्य के अनुसार सरकार में समायोजित करने की दिशा में जरूर पहल होनी चाहिए। आज महिला कांग्रेस ने राज्य की महागठबंधन सरकार से भी बहुत आशाएं रखी हैं।
महिला कांग्रेस की बातों को सुनने के बाद पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि महिलाओं को संगठन में मान-सम्मान के साथ उचित स्थान मिलना ही चाहिए और इस दिशा में हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।
-----------
बेजुबान: Voice of the Voiceless
Email ID: bejubaan@gmail.com
Mobile: +91 87091 91090
Comments
Post a Comment