बापू के सपने को साकार कर रही है पंचायती राज व्यवस्था: अविनाश पांडे

बापू के सपने को साकार कर रही है पंचायती राज व्यवस्था: अविनाश पांडे

झारखंड के पंचायत चुनाव में भाग लेकर सशक्त भारत बनाएं

रांची: महात्मा गांधी जी ने मजबूत-सशक्त गांव का सपना देखा था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 2 अक्तूबर 1959 को पंचायती राज की मजबूत नींव रखी। राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे कांग्रेस सरकार ने पारित किया। और फिर मनमोहन सिंह ने 24 अप्रैल 2010 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस घोषित किया।

इन बातों के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रभारी अविनाश पांडे ने समस्त देशवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की सशक्त पंचायत से ही सशक्त भारत बनेगा। भारत की पहचान गांवों से है और उनके सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतंत्र का आधार स्तंभ हैं।

उन्होंने कहा की झारखंड में पंचायत चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। समस्त झारखंडवासी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, जिससे झारखंड के विकास एवं समृद्धि को गति मिले तथा सशक्त भारत का निर्माण हो।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महात्मा गांधी की ग्राम स्वराज की कल्पना पर आधारित पंचायती राज की मजबूत नींव पंडित नेहरू ने रखी थी। उस पर पंचायत के चुने हुए लोगों को अधिकार देने का काम राजीव गांधी जी ने किया। हमें झारखंड पंचायत चुनाव में भाग लेकर अपने नेताओं के सपनों को साकार करते हुए उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने झारखंडवासियों को पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को समृद्धशाली बनाने में हमारे गांवों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है। सभी झारखंडवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं। पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं, जो राष्ट्र के उत्थान एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। आइए, हम सब मिलकर सुदृढ़ पंचायती राज से एक समृद्ध व सशक्त भारत का निर्माण करें।

-----------

बेजुबान: Voice of the Voiceless
Email ID: bejubaan@gmail.com
Mobile: +91 87091 91090

Comments